- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mainpuri: शॉर्ट सर्किट...
उत्तर प्रदेश
Mainpuri: शॉर्ट सर्किट से मार्केट में आग, लाखों का नुकसान
Sarita
28 Feb 2026 10:20 AM IST

x
Mainpuri मैनपुरी : मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह देवी रोड स्थित यादव मार्केट में आग लग गई। ई रिक्शा के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से सुलगी आग ने नीचे बने चीनी के गोदाम और एकता अस्पताल को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
खिरिया पीपर निवासी दिनेश यादव ने देवी रोड पर कैलाश गेट चौकी के पास मार्केट बनवाया है। मार्केट का गोदाम एक है। जिसको दुकानों के हिसाब से प्लाई लगाकर बांटा गया है। शनिवार सुबह आग में झम्मन लाल मंडी निवासी अंशु कुमार की लाखों की चीनी, विवेक चौहान के ई रिक्शा के गोदाम और एकता नर्सिंग होम में रखा लाखों का माल व सामान जल गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों में आग पर काबू पाया।
TagsMainpuriशॉर्ट सर्किटमार्केटआगलाखोंनुकसानMainpurishort circuitmarketfirelakhslosses. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





