- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mainpuri: सांप काटने...
उत्तर प्रदेश
Mainpuri: सांप काटने से किसान की मौत, घर में का माहौल
Tara Tandi
7 July 2024 5:44 PM IST

x
Mainpuri मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम खेत पर गए एक किसान को सांप ने काट लिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी सोबरन सिंह (70) शनिवार की देर शाम खाना खाने के बाद खेत पर गए थे। रात को वह घर वापस नहीं आए तो सुबह परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वृद्ध अचेत अवस्था में पडे़ हुए थे। परिजन आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया कि सांप ने काटा है। संभवत: समय पर उपचार न मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई। परिजन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
TagsMainpuri सांप काटनेकिसान मौतघर माहौलMainpuri snake bitefarmer deathhome atmosphereजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





