भारत

पत्नी ने अपने पति से ये क्या डिमांड कर डाली, भौचक्के रह गए लोग

jantaserishta.com
7 July 2024 12:02 PM GMT
पत्नी ने अपने पति से ये क्या डिमांड कर डाली, भौचक्के रह गए लोग
x

सांकेतिक तस्वीर

पीड़ित पति ने पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाई है।
रुद्रपुर: एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों से मिलकर अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं, तलाक देने के लिए ऐवज में पत्नी ने 50 लाख रुपयों की भी डिमांड कर डाली।
पत्नी यूपी के बरेली की रहने वाली है। पीड़ित पति ने पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी पर मायके वालों के साथ मिलकर पति से मारपीट का आरोप लगा है। तलाक के लिए 50 लाख की मांग का आरोप है। पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी सहित 5 पर केस दर्ज कर लिया है। आदर्श कालोनी निवासी विशाल गुंबर पुत्र हरीश चन्द गुंबर ने तहरीर दी 2022 को उनकी शादी मॉडल टाउन थाना बारादरी बरेली यूपी निवासी श्रद्धा कथूरिया पुत्री राजीव कथूरिया के साथ हुई थी।
शादी के बाद उसकी सास मधु कथूरिया, ससुर राजीव कथूरिया, मामा दीपक कटारिया और ब्रज कटारिया उसकी पत्नी श्रद्धा को ससुराल वालों के खिलाफ भड़काने लगे। नौ जून 2023 को उसकी पत्नी बरेली मायके चली गई।
वहीं विशाल की मां कैंसर से पीड़ित है। उसने पिता उसकी मां का इलाज को मुंबई के एक अस्पताल गए थे। वह घर पर ही था। इसी दिन उसकी पत्नी श्रद्धा पिता राजीव कथूरिया, माता मधु कथूरिया, मामा दीपक कटारिया, ब्रज कटारिया सहित उसके घर पहुंच गए। एन्होंने मारपभ्ट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Next Story