उत्तर प्रदेश

Lucknow: पति की हत्या कर पत्नी और प्रेमी ने शव के टुकड़े गंगा में फेंके

Admindelhi1
23 Dec 2025 2:38 PM IST
Lucknow: पति की हत्या कर पत्नी और प्रेमी ने शव के टुकड़े गंगा में फेंके
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी तहसील से ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों को हिलाकर रख दिया। मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कर दी और शव को भयानक तरीके से टुकड़े-टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिया।

15 दिसंबर को नाले में एक सिरकटी मिली थी लाश

पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में एक सिरकटी लाश मिली थी। शव के सिर और पैर कटे हुए थे, पास में बैग में पॉलीथीन और मांस के टुकड़े भी पाए गए। जांच में पता चला कि शव राहुल का है, जो 18 नवंबर से लापता था।जांच में खुलासा हुआ कि रूबी और गौरव ने यह हत्या पहले से साज़िश के तहत की थी। राहुल ने रात को रूबी और गौरव को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों से झगड़ा हुआ। नाराज होकर रूबी ने गौरव से कहा कि राहुल को मार दो। इसके बाद गौरव ने लोहे की रॉड से वार किया और रूबी ने मूसल से हमला करके राहुल की हत्या कर दी।

शव के धड़, सिर और पैरों को ग्राइंडर से काटा

हत्या के बाद दोनों ने शव के धड़, सिर और पैरों को ग्राइंडर से काटा। कटे सिर और पैर वाले हिस्से को गंगा में फेंका, जबकि धड़ को पतरौआ रोड के नाले में डाल दिया। इसके बाद खून से सने कपड़े भी जला दिए।पुलिस ने सोमवार सुबह 6:45 बजे आटा और कैथल मार्ग के सैनिक चौराहे से रूबी और गौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।इस घटना ने चंदौसी और आसपास के इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या और शव के टुकड़े करने की पूरी योजना पूर्वनियोजित थी।

Next Story