- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : पिता ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : पिता ने छात्र को टीवी देखने पर डांटा तो उसने लगा ली फांसी
Sarita
23 Feb 2025 12:05 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: पारा के बुद्धेश्वर इलाके में कक्षा 9 के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसके पिता ने उसे टीवी देखने को लेकर फोन पर डांटा था। इसके बाद वह नाराज था। हसनगंज इलाके में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुद्धेश्वर निवासी महेंद्र पाल सिंह उन्नाव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बेटा सुश्रुत पार्थ (16) भपटामऊ के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। चाचा महेश पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जीजा महेंद्र ड्यूटी गए थे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने घर पर फोन किया तो सुश्रुत टीवी देख रहा था। इस पर उन्होंने उसे डांटा और टीवी बंद कर पढ़ाई करने को कहा।
डांट से नाराज सुश्रुत बिना किसी से कुछ कहे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मां उसे देखने उसके कमरे में गई तो वह वहां नहीं था। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों पर गई तो दूसरी तरफ से दरवाजा बंद था। इसके बाद वह पड़ोसी की छत से नीचे तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गई तो देखा कि सुश्रुत पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक रहा था।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े। उन्होंने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुश्रुत को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक छोटी बहन है। वहीं, हसनगंज के डालीगंज में अतुल चौक के पास रहने वाले आशीष सक्सेना (21) ने शनिवार सुबह कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे का गेट तोड़ दिया। आनन-फानन में आशीष को फंदे से नीचे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
TagsLucknowपिताछात्रटीवीडांटाफांसी LucknowfatherstudentTVscoldedhanged himselfजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





