उत्तर प्रदेश

Lucknow Weather : शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी

Sarita
6 Jan 2025 9:26 AM IST
Lucknow Weather :  शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी
x
Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। शहर में शीतलहर का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
शीतलहर के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी घने कोहरे की वजह से धीमी पड़ गई। जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों की रफ्तार लगभग थम सी गई। सड़कों पर वाहनों को डिपर का इस्तेमाल करना पड़ा। लगभग शून्य दृश्यता ने वाहनों की रफ्तार लगभग रोक दी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ठंड की वजह से स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
Next Story