- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: घर के बाहर...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों से दरिंदगी, पुलिस पर गंभीर आरोप
Tara Tandi
18 April 2025 7:52 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : बीकेटी थाना अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर खेल रही दो बेटियों से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सम्बन्धित थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया। इसके बाद आरोपित पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गुरुवार को पीड़ित परिवार ने डीसीपी नार्थ से मदद की गुहार लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
दरअसल, बीकेटी थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला (38) ने बताया कि गत 12 अप्रैल की शाम करीब चार बजे उसकी बेटी (06) पड़ोस में रहने वाली सहेली (09) के संग घर के बाहर खेल रही थी। लिखित शिकायत में पीड़िता का कहना है कि गांव का रहने वाला युवक दोनों बच्चियों को बहला-फुसला कर अपने नए मकान पर लेकर गया। जहां, आरोपित ने उन बच्चियों से दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्चियां रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि उसने थाने में विपक्षियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने समझौता कर दिया।
इसके बाद से आरोपित अपने परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुरूवार को महिला ने डीसीपी नार्थ कार्यालय में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को संज्ञान में देखते हुए डीसीपी ने एसीपी बीकेटी को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है। वहीं, शुक्रवार को एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, वायरल वीडियो में महिला विपक्षियों पर बेटियों के साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रही है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वहीं, एसीपी बीकेटी का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। प्रथम दृष्टया में यह मामला पेशबंदी का है।
TagsLucknow घर बाहर खेल रहीदो बच्चियों दरिंदगीपुलिस गंभीर आरोपLucknow: Two girls were playing outside the housebrutalitypolice made serious allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





