छत्तीसगढ़

नक्सलियों के 6 लाख कैश बरामद, सर्चिंग में निकले थे जवान

Nilmani Pal
18 April 2025 4:44 PM IST
नक्सलियों के 6 लाख कैश बरामद, सर्चिंग में निकले थे जवान
x
छग

नारायणपुर. अबूझमाड़ के कसोड़- कुमुरादी के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने 6 लाख रुपए नगद, 11 नग लैपटॉप, 50 किलो बारूद, 20-20 लीटर पेट्रोल, 2 कुकर बम समेत भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक सामान व दवाइयां बरामद की है. यह मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कैंप पदमकोट से 4 दिन पहले डीआरजी व आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी, जहां आज नक्सलियों से सामना हुआ. सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख जंगल का आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए.


Next Story