- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : पानी से भरे...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम
Sarita
28 April 2025 9:52 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी गांव स्थित ईंट भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे में रविवार दोपहर दो सगे भाई डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सीतापुर के खानपुर मजरा शेखपुर निवासी दीपक कुमार मोहम्मदपुर गढ़ी स्थित कंचन ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) में ईंट भट्ठा मजदूर के तौर पर काम करता है। वह अपने परिवार के साथ भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। रविवार को वह ईंट भट्ठे के काम में व्यस्त था।
बच्चे पास में ही खेल रहे थे। उसके दो बेटे रवि (8) और रोहित (6) झोपड़ी से बाहर निकल गए। पांच साल की बेटी मां के साथ अंदर थी। दोपहर 12 बजे झोपड़ी से निकले दोनों बच्चे वापस नहीं लौटे तो दीपक और उसकी पत्नी ने सोचा कि वे खेल रहे होंगे। उन्हें खाना खिलाने के लिए ढूंढा लेकिन उनके शव मिले। काफी देर तक दोनों झोपड़ी में नहीं पहुंचे। मां ने बच्चों को भूख लगने की बात कहकर खोजना शुरू किया।
उसने बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दीपक भी खोज में निकल गया। दोनों भट्ठे में बने गड्ढे के पास पहुंचे। गड्ढे में नहर का पानी भरा हुआ था। उसे वहां एक बच्चे का हाथ दिखाई दिया। वह पास गया तो दोनों बच्चे गड्ढे में डूब चुके थे। दीपक ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। दीपक और उसकी पत्नी ने जब अपने दोनों बच्चों के शव देखे तो वे बेसुध हो गए। भट्ठे पर काम कर रहे अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
भट्ठों पर ईंट बनाने के लिए लोग अक्सर गड्ढे बनाकर उनमें पानी भर देते हैं, जिससे ईंट बनाने में आसानी होती है। इसी तरह कंचन ब्रिक फील्ड भट्ठे पर भी गड्ढा बना हुआ था। भट्ठे के पास नहर है। शनिवार रात अचानक नहर कट गई। जिससे भट्ठे में बने गड्ढे में काफी पानी भर गया। आशंका है कि दोनों बच्चों की मौत इसमें डूबने से हुई।
TagsLucknowगड्ढेभाइयोंमौतकोहरामLucknowpitbrothersdeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





