उत्तर प्रदेश

Lucknow: एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते ट्रैफिक जाम जैसे हालात

Admindelhi1
31 Dec 2025 11:57 AM IST
Lucknow: एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते ट्रैफिक जाम जैसे हालात
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण उड़ान संचालन पर ब्रेक लग गया, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

घने कोहरे के चलते रनवे पर विजिबिलिटी काफी घट गई। इसका सीधा असर उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग पर पड़ा। कई उड़ानें घंटों देरी से संचालित हुईं, जबकि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा।

लगातार बदलते उड़ान शेड्यूल ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्री देर रात तक टर्मिनल पर ही बैठे रहे, वहीं कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

खाड़ी देशों की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित

कोहरे का सबसे ज्यादा असर खाड़ी देशों से आने वाली उड़ानों पर देखा गया।

दम्माम से फ्लाइनेस की उड़ान 8 घंटे से अधिक की देरी से लखनऊ पहुंची।

रियाद से आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान भी करीब 6 घंटे देरी के बाद लैंड कर सकी।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और विजिबिलिटी में सुधार नहीं आता, तब तक उड़ान संचालन प्रभावित रहने की आशंका है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Next Story