- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: तेज हवाओं की...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: तेज हवाओं की चेतावनी, यूपी में आंधी-बारिश का दौर जारी
Tara Tandi
23 May 2025 4:02 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में आंधी तूफान और वर्षा जनित हादसों में कम से कम 49 लोगों की मृत्यु हुयी है जबकि कई अन्य घायल हुये हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान आंधी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि मौसम का यह मिजाज 29 मई तक बना रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी का अनुमान है।
इस दौरान बिजली चमकने और वर्षा के आसार हैं। आमजनो को सलाह दी जाती है कि मेघ गर्जन और वज्रपात की दशा में पेड़ के नीचे अथवा खुले में खड़ा न हों। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई रात आठ बजे से 22 मई शाम चार बजे के बीच 21 जिलों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में 49 लोगों की अकाल मृत्यु हो गयी है।
इस दौरान गाजियाबाद में दो,मेरठ में चार,बुलंदशहर में तीन,औरैया में चार, कासगंज और फतेहपुर में पांच-पांच,गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, एटा और कन्नौज में तीन-तीन, फिरोजाबाद और कानपुर देहात में दो-दो,अलीगढ, हाथरस, चित्रकूट,अंबेडकरनगर,अमेठी, अयोध्या,आजमगढ और उन्नाव में एक एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है।
TagsLucknow तेज हवाओं चेतावनीयूपी आंधी-बारिशदौर जारीLucknow strong winds warningUP storm and rainround continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





