- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: वंदे भारत पर...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: वंदे भारत पर फिर पत्थरबाजी, सुरक्षा पर उठे सवाल
Tara Tandi
3 Jun 2025 11:49 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना की जानकारी होते ही D.A.R.M. ने तत्काल RPF को इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया था। प्रयागराज से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अटरामपुर-रामचौरा स्टेशन के बीच रविवार को पत्थर फेंकने वाले की तलाश आरपीएफ ने शुरू कर दी है।
आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस मामले में प्रयाग आरपीएफ ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अटरामपुर-रामचौरा स्टेशन के बीच रविवार दोपहर 12.45 बजे कोच संख्या सी-1 पर पत्थर फेंका गया। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार सीट नंबर 25, 26 और 27 के विंडो के पास की घटना है। इस मामले को लेकर एक यात्री ने डीआरएम के एक्स पर पोस्ट किया था। बताया कि पत्थर से एक बच्ची को चोटें आई हैं।
TagsLucknow वंदे भारतफिर पत्थरबाजीसुरक्षा उठे सवालLucknow Vande Bharatstone pelting againsecurity questions raisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





