उत्तर प्रदेश

Lucknow: डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, युवक की मौत

Sarita
3 Jan 2025 10:29 AM IST
Lucknow:  डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, युवक की मौत
x
Lucknow: पारा में बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के किनारे गुरुवार शाम एक बेकाबू स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार वंश उछलकर ओवरब्रिज से करीब 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी सूरज कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पारा के नरपतखेड़ा स्थित डूडा कॉलोनी निवासी राजेंद्र का बेटा वंश (18) गुरुवार शाम अपने दोस्त काशीराम कॉलोनी पारा निवासी सूरज कनौजिया के साथ स्पोर्ट्स बाइक (यूपी 32 पीसी 8972) से बुद्धेश्वर से दुबग्गा जा रहा था। बाइक वंश चला रहा था, जो काफी तेज गति से चल रही थी। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के मोड़ पर वंश ने बाइक से नियंत्रण खो दिया।
बेकाबू बाइक ओवरब्रिज के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वंश उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा, जबकि सूरज सड़क पर जा गिरा। बाइक सवार को ओवरब्रिज से गिरता देख राहगीर मदद के लिए दौड़े। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। सूरज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
Next Story