- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: हाईवे किनारे...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: हाईवे किनारे खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री घायल
Sarita
25 Aug 2025 10:13 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: रविवार देर रात सहिलामऊ गाँव में हरदोई से आ रही एक रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े डीजल टैंकर से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक महिला कंडक्टर और 11 यात्री घायल हो गए। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारण जाम लग गया।
हरदोई डिपो की रोडवेज बस में 35 यात्री और कंडक्टर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे, तभी रात 11 बजे सहिलामऊ में काका ढाबा के पास चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर एक खाली टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर भी कुछ मीटर तक घिसटता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
पुलिस ने घायल महिला कंडक्टर महम खान निवासी भगौली, हरदोई, यात्री विजय पाल, नन्हे, 11 वर्षीय निहाल शर्मा, धर्मेश, एमआर वर्मा, राजाजीपुरम, तालकटोरा निवासी शेखर, आलमनगर निवासी चंद्रशेखर, मायाराम वर्मा और चार अज्ञात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया। शेखर की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। गनीमत रही कि टैंकर खाली था। वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कारण हाईवे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और टैंकर को सड़क किनारे खड़ा करवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
TagsLucknowटैंकरटकराईबस12 घायलLucknowtankercollisionbus12 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





