उत्तर प्रदेश

Lucknow : ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी का बदला, चलाई गई गोलियां

Sarita
6 Jun 2025 9:58 AM IST
Lucknow   : ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी का बदला, चलाई गई गोलियां
x
Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. जहां ढाई साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया. दीपक वर्मा रेलवे स्टेशन पर पानी बेचता था और जागरण झांकियों में सजावट का काम भी करता था. यह घटना बुधवार की है जब दीपक वर्मा ने बच्ची को चंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया|
अभी तक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. गुरुवार देर रात पुलिस ने उसे मवैया इलाके के पास घेर लिया. पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो दीपक वर्मा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इलाके के लोग गुस्से में थे, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया इंसाफ
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में काफी गुस्सा था। पुलिस ने लड़की के परिवार को भरोसा दिया था कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया।
Next Story