- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : पिकअप ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मजदूर की मौत
Sarita
8 July 2025 9:16 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: बिजनौर के माती गांव में आशीष हार्डवेयर के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार जयचंद (40) को टक्कर मार दी। हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जयचंद को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद राणा के मुताबिक माती गांव निवासी जयचंद सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से अनूप खेड़ा गांव से अपने घर लौट रहा था। माती गांव में आशीष हार्डवेयर नामक दुकान के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे जयचंद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में मृतक के पिता नेकराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। रविवार को सरोजनीनगर में पैदल सड़क पार कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और मजदूर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक इलाहाबाद के कौशांबी निवासी मजदूर अवधेश कुमार (38) सरोजनीनगर में रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह काम करके घर लौट रहा था।
सरोजनीनगर के चिल्लावां बाजार के पास कानपुर रोड पार करते समय ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने अवधेश को टक्कर मार दी। इस हादसे में अवधेश के अलावा बाइक चालक बिजनौर के रहीमाबाद निवासी सचिन (20) घायल हो गया। इसके अलावा उसके पीछे बैठा शिवम मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवधेश और सचिन को एंबुलेंस के जरिए सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
TagsLucknowपिकअपबाइक सवारटक्करमजदूरमौतLucknowpickupbike ridercollisionlaborerdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





