उत्तर प्रदेश

Lucknow: लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी

Sarita
15 April 2025 6:14 AM IST
Lucknow: लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी
x
Lucknowलखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आई है। लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। अस्पताल से उठती ऊंची लपटें और धुआं देखकर लोग दहशत में आ गए। इस बीच अस्पताल में कई मरीजों और स्टाफ के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बात कर जरूरी निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आग लोकबंधु अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी है। फिलहाल ज्यादातर मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि आग की लपटें काफी भीषण और गंभीर बनी हुई हैं। हादसे को लेकर अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आग बुझाने का काम कर रही है। वहीं, दमकल विभाग ने आईसीयू में भर्ती सभी 40 मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। जबकि 200 से ज्यादा मरीजों को केजीएमयू, सिविल और बलरामपुर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे अस्पताल को खाली करा लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर, संयुक्त पुलिस
कमिश्नर
बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर डीएम विशाख जी अय्यर ने कहा कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल और बचाव दल ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी मरीजों को सुरक्षित निकालकर हमारे तीन स्थानों पर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। सभी मरीजों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Next Story