उत्तर प्रदेश

Lucknow: केजीएमयू में छात्राओं की सेहत में सुधार की खबर

Admindelhi1
21 Nov 2025 2:04 PM IST
Lucknow: केजीएमयू में छात्राओं की सेहत में सुधार की खबर
x

लखनऊ: हरदोई में केमिकल गैस की चपेट में आने वाली गंभीर छात्राओं को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। कभी नौ छात्राओं को केजीएमयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया। इन सभी छात्राओं की केजीएमयू में डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह छात्राओं की हालत में सुधार हुआ है। अब इन छात्राओं को इमरजेंसी से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, संडीला लायंस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सुबह अचानक केमिकल से निकली गैस से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस बीच केमिकल को टॉयलेट में फेंकने के बाद उसमें से निकली गैस क्लास रूम तक पहुंच गयी, जिससे बच्चे बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंचने लगे। बच्चों को खांसी, सांस लेने में परेशानी, सिर चकराने और उल्टी होने लगी।

केजीएमयू के मीडिया प्रवक्ता डॉ केके सिंह ने बताया कि 9 छात्राओं को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ये सभी बच्चे होश में तो थे, लेकिन साथ ही वे भ्रम जैसी की स्थिति में नजर आ रहे थे। शाम करीब पौने चार बजे गंभीर हालत में 9 छात्राओं को ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी एरिया में भर्ती कराया गया, जहां पर एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्चों की कंडीशन स्टेबल है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। यहां भर्ती छात्राओं में लायबा नूर (16), अंजली (14), निहारिका (14), दीपाली कनौजिया (15), एल्मा (15) अनुष्का (14) स्तुति (16), वरुणिका (15) और दिव्यानी (15) शामिल है।

वहीं छात्राओं के साथ हादसे की खबर सुनकर देर रात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने केजीएमयू पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। उन्होंने डाक्टरों को छात्राओं के बेहतर ईलाज के निर्देश दिए हैं।

Next Story