उत्तर प्रदेश

Lucknow News: हरदोईया में सिलेंडर फटा, आग लगने से अफरा-तफरी

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 6:53 AM IST
Lucknow News: हरदोईया में सिलेंडर फटा, आग लगने से अफरा-तफरी
x
Lucknow News: राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र में एक दुकान में भीषण आग लग गई है। यह आग भीषण विस्फोट के बाद और विकराल रूप लेती जा रही है। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आग ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब दुकान में रखे सिलेंडर इसकी चपेट में आ गए। मामला नगराम थाना क्षेत्र के हरदोईया चौराहे पर स्थित सुनील मेडिकल स्टोर के सामने जूते की दुकान का है। जूते की दुकान के साथ ही गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम भी होता है। हादसे में दुकान मालिक का बेटा पंकज घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिलेंडर फटने से आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
Next Story