- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बेटे को बचाने...

x
Lucknow: अतिक्रमण और अराजकता के गढ़ चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सात साल के बेटे को बचाने में उन्नाव के गंगाघाट शुक्लागंज निवासी संगीता रावत (40) को रोडवेज बस ने रौंद दिया। बस का पहिया उनकी सिर पर चढ़ गया था। संगीता के बड़े बेटे राहुल का आरोप है कि उसने बस चालक को रुकने का इशारा भी किया था, पर चालक ने बस नहीं रोकी और मां की जान चली गई। हुसैनगंज पुलिस ने सड़क हादसे में मौत के तहत केस दर्ज कर बस कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
संगीता के बड़े बेटे राहुल ने बताया कि मां कानपुर नगर निगम में हेड क्लर्क थीं। शनिवार को वह, मां, बहन जाह्नवी, छोटे भाई आदि और मामा शत्रुघ्न के साथ मौसी के घर जानकीपुरम के दसौली में गृह प्रवेश में शामिल होने आए थे। रविवार सुबह वह लोग उन्नाव जाने के लिए जानकीपुरम से निकल गए थे।
घटना के बाद बस चालक चालक उन्नाव के पुरवा मिश्रीकला निवासी मुकेश बस छोड़कर भागने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने किसी तरह से उसे भीड़ से बचाया और थाने ले गई। पुलिस ने बस भी कब्जे में ले ली है।
TagsLucknowमांबसरौंदाLucknow: MotherBusRun Over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





