उत्तर प्रदेश

Lucknow: बदमाशों ने घर में घुसकर दूध व्यापारी को मारी गोली

Sarita
17 Sept 2025 9:32 AM IST
Lucknow: बदमाशों ने घर में घुसकर दूध व्यापारी को मारी गोली
x
Lucknow लखनऊ: लखनऊ में एसयूवी सवार बदमाशों ने घर में घुसकर दूध व्यापारी मोहम्मद आसिफ (25) को गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमले में उसकी बहन भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित विवेकानंदपुरम कॉलोनी की है। एसयूवी सवार बदमाशों ने घर में घुसकर दूध व्यापारी मोहम्मद आसिफ (25) को गोली मार दी। उनके दाहिने कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गए। हमले में आसिफ की बहन सन्नो भी घायल हो गई। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ घटना की जानकारी लेने पहुंचे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story