- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सामूहिक...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दर्ज कराए
Tara Tandi
26 Sept 2024 11:49 AM IST
x
Lucknow लखनऊ: दोनों ने मेरा रास्ता रोका और बैग छीनकर कार में डाल दिया। फिर जबरन कार में बैठाकर मारा-पीटा। माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर होटल के कमरे में ले गए। बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया। एक घंटे तक बर्बरता करते रहे। मेरा मुंह दबाए रहे, जिससे चीखें बाहर न जाएं...।
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में इस तरह से आपबीती बयां की है। इसके मुताबिक, आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो वह डर गई और किसी से कुछ नहीं कहा।
आरोपियों ने इसका फायदा उठाया। एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी न होने से बुधवार को पीड़िता के बयान नहीं कराए जा सके। अब बृहस्पतिवार को बयान होंगे।
...इसलिए फुटेज में आराम से जाते दिखी थी
अगवा करने के बाद कार में पीटते वक्त धमकाए जाने से पीड़िता दहशत में थी। ऐसे में आरोपी जो कहते रहे वह करती रही। यही वजह है कि फुटेज में वह आरोपियों के साथ होटल में जाते दिखी। वह डर और धमकी की वजह से विरोध नहीं कर पा रही थी। बयान में ये बातें भी उसने पुलिस को बताई हैं।
पुख्ता साक्ष्य जुटाने की जद्दोजहद
उच्चाधिकारियों ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। विवेचक हर साक्ष्य जुटाने की कोशिश में हैं। स्वैब समेत अन्य चीजें फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। डीएनए जांच भी होगी।
साजिश के तहत घटना को दिया अंजाम
आरोपी पहले भी छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करते रहे हैं। सोमवार दोपहर वह काफी देर पहले ही उसके स्कूल के आसपास पहुंच गए थे। जैसे ही छुट्टी हुई और छात्रा दिखी, वैसे ही उसे रोककर अगवा कर ले गए। साजिश के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना में लापरवाही पर अतिरिक्त निरीक्षक निलंबित
उधर, नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में लापरवाही बरतने वाले सरोजनीनगर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनवर अहमद को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया है।
सरोजनीनगर निवासी 14 वर्षीय छात्रा सोमवार दोपहर स्कूल से निकली थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला दानिश अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को अगवा कर ले गया था। कृष्णानगर इलाके में स्थित होटल पैराडाइज शांति इन में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
शाम साढ़े चार बजे पिता को वह रोते-बिलखते घर के पास मिली थी। पिता ने सरोजनीगर थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामला कृष्णानगर थाना क्षेत्र का बताकर टरका दिया था। जब कृष्णानगर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि मामला सरोजनीनगर का क्षेत्र है।
उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज हुआ। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सरोजनीनगर के अतिरिक्त इंस्पेक्टर अनवर अहमद की लापरवाही पाई गई है।
इसलिए उन्हें निलंबित कर जांच कराई जा रही है। आरोपी दानिश को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की भी कवायद करेगी।
आखिर होटल वालों को क्यों नहीं लगी भनक
छात्रा को होटल में बंधक बनाया गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, लेकिन होटल वालों को इसकी भनक नहीं लगी। इस पहलू पर पुलिस की तफ्तीश जारी है।
वहीं, नाबालिगों को होटल में रूम देना भी सवालों के घेरे में हैं। होटल भी मानकों को दरकिनार कर चल रहा है। न फायर एनओसी है और न ही फायर उपकरण। पुलिस होटल मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी में है।
TagsLucknow सामूहिक दुष्कर्मशिकार नाबालिग छात्रापुलिस दर्ज कराएLucknow gang rapevictim is a minor girlpolice should register the caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





