- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप
Sarita
17 May 2025 7:17 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: आशियाना थाना अंतर्गत देवीखेड़ा इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में अनिल (42) का शव उसके घर से बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों ने अधेड़ की पत्नी और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर उसकी पत्नी और बेटे से पूछताछ करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक अनिल कुमार देवीखेड़ा गांव में अपनी पत्नी मंजू और दो बेटों विनय और सूरज के साथ रहता था।
फिलहाल वह भाई संतोष और सुजीत के साथ पैतृक मकान में रह रहा था। शुक्रवार को अनिल की अजीब परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही दोनों भाई भाभी सुनीता के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने भाभी मंजू और भतीजे विनय पर अनिल की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद सुनीता ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी मंजू और बेटे विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि अनिल नशे का आदी था। बेटे विनय ने बताया कि उसके पिता अनिल रोज काम बदलते थे। उसके शरीर में कई बीमारियां भी थीं। नशे के लिए वह रोज घर का माहौल खराब करता था और मां मंजू के साथ मारपीट भी करता था। उसने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई।
वह अपनी मां के साथ पिता को ई-रिक्शा से एसजीपीजीआई ले जाने लगा। तभी रास्ते में ही उसके पिता की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अनिल नशे का आदी था। उसके भाई-बहन उसकी भाभी और भतीजे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं लेकिन वह पुराने लग रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
TagsLucknowअधेड़मौतपत्नीबेटेहत्याआरोपLucknowmiddle-ageddeathwifesonmurderaccusationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





