- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: देशभर से...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: देशभर से नेताओं ने दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई
Tara Tandi
20 Jun 2025 5:30 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। देश के सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। आज राष्ट्रपति 67वें साल की हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ''सेवा और सादगी की प्रतीक, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई!'' उन्होंने कहा, ''भगवान जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।'' मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।
खरगे, राहुल ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "कांग्रेस की ओर से, हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। कामना है कि राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और अटूट समर्पण देश को सच्चाई और शुचिता के मार्ग पर ले जाए।" उन्होंने कहा, "हम उनके लंबे, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।"
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।" मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं
ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और अपार खुशियां प्राप्त हों और वह गरिमा तथा समर्पण के साथ देश की सेवा करती रहें।’’ भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू ने 2022 में पदभार संभाला था। वह शुक्रवार को 67 वर्ष की हो गईं।
TagsLucknow देशभरनेताओं दीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूजन्मदिन बधाईLucknow: Leaders across the country congratulated President Draupadi Murmu on her birthday.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





