उत्तर प्रदेश

Lucknow : दुकानदार से झगड़ा कर घर लौटे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sarita
3 July 2025 10:17 AM IST
Lucknow : दुकानदार से झगड़ा कर घर लौटे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
Lucknow लखनऊ: थाना क्षेत्र के सुरियामऊ गांव में बुधवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। गोसाईंगंज के सुरियामऊ गांव निवासी रमेश (22) का शव बुधवार को घर में पड़ा मिला। उसके माथे और कंधे पर चोट के निशान थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रमेश गांव में ही एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। वहां उसका दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दुकानदार के बेटे अमन और रमेश में कहासुनी हो गई। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ और रमेश अपने घर चला गया।
Next Story