उत्तर प्रदेश

Lucknow: मुख्यमंत्री आवास के पास युवक की जहरीला पदार्थ सेवन की घटना

Admindelhi1
12 Sept 2025 2:59 PM IST
Lucknow: मुख्यमंत्री आवास के पास युवक की जहरीला पदार्थ सेवन की घटना
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के पास एक युवक ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूुचना मिली कि लामार्ट चौराहे के बगल में एक व्यक्ति की तबियत खराब है, जिसे उल्टी हो रही है। तत्काल थाना स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जानकारी हुयी कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया हैं। उसे फौरन इलाज के लिए

सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जनपद बुलंदशहर के ग्राम तातारपुर निवासी अजय कुमार उर्फ धर्मेश कुमार (45) ने वर्ष 2014 में एक आटा चक्की लगाई थी। सात मई 2014 को अधिक लोड के कारण वहां का ट्रांसफार्मर जल गया था। दूसरा ट्रांसफर लगवाने के बाद एक घंटा चलने के उपरांत दोबारा जल गया। इसके बाद बिजली विभाग ने उनसे 70 प्रतिशत राशि जमा करने के लिए कहा गया, जिसकी वजह से अभी तक उनकी आटा चक्की बंद पड़ी हुई है। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाया हैं। डाक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई हैं। सम्बन्धित जिला बुलन्दशहर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

Next Story