- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल
Sarita
19 July 2025 10:29 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने एक बार फिर शहर की यातायात सुरक्षा और पुलिस-प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए। विकास नगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इस दौरान पुल के नीचे सो रहे दर्जनों मजदूरों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।
झोपड़ियों में रहने वाले और पुल के नीचे खुले में सो रहे मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन गनीमत रही कि कार उनके ऊपर नहीं गिरी बल्कि कुछ दूरी पर गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हालांकि, कार में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे टक्कर का ज़ोर कम हो गया और चालक की जान बच सकी, लेकिन उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक चालक सीट पर बुरी तरह फंस गया।
TagsLucknowकारपुलयुवकघायलLucknowcarbridgeyoung maninjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





