- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: तेज धूप के...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: तेज धूप के साथ गर्मी बरकरार, हल्के बादलों के बीच परेशान करेगा मौसम
Tara Tandi
2 Jun 2025 12:46 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : तेज धूप और उमस ने रविवार को लोगों का परेशान किया। दोपहर 1:30 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गर्म हवा के थपेड़ाें का भी लोगों को सामना करना पड़ा। सुबह बादल छाए हुए थे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। वहीं शाम को तेज हवाएं चलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली।
पिछले कई दिनों से चल रही नम पूर्वी हवा का प्रभाव अब खत्म हो गया है। सुबह से ही पश्चिमी हवा चल रही।फिर से भीषण गर्मी का दौर अगले कुछ दिनों में शुरू होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 1.8 अधिक था।
लखनऊ में बनी रहेगी बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ में इसके आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है।
TagsLucknow तेज धूपगर्मी बरकरारहल्के बादलोंबीच परेशान करेगा मौसमLucknow: Strong sunshineheat remainslight cloudsweather will trouble youजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





