
x
वीडियो हुआ वायरल.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जिम संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न रखने नसीहत देने वाले सब-इंस्पेक्टर (SI) को लाइन अटैच कर दिया गया है. यह कार्रवाई एसआई का एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई.
दरअसल, भोपाल में कथित 'जिम जिहाद' के मुद्दे पर चल रही सियासी गर्मी के बीच एक नया विवाद सामने आया है. अयोध्या नगर इलाके के एक जिम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम जिम ट्रेनर्स की जानकारी मांगने के लिए पहुंचकर हंगामा किया.
इस दौरान मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने जिम संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न रखने की नसीहत दी. उनका यह बयान, "यहां कोई भी मुस्लिम, न ट्रेनिंग देने आएगा और न ट्रेनिंग लेने आएगा, मैंने क्लियर बता दिया आपको..." एक वीडियो में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह घटना 3-4 दिन पहले की बताई जा रही है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता जिम में मुस्लिम ट्रेनर्स के बारे में पूछताछ करने पहुंचे थे. पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन सब-इंस्पेक्टर शर्मा के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके परिणामस्वरूप सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





