उत्तर प्रदेश

Lucknow: वकीलों के दो गुटों के बीच फायरिंग, दो लोगो को लगी गोली

Sarita
25 May 2025 7:41 AM IST
Lucknow:  वकीलों के दो गुटों के बीच  फायरिंग, दो लोगो को लगी गोली
x
Lucknow लखनऊ: शनिवार देर रात वजीरगंज स्थित रेजीडेंसी के पास अधिवक्ता के चैंबर में पुरानी रंजिश को लेकर वकीलों के दो गुटों में फायरिंग हो गई। वकील कुंवर अंबिका सिंह और साकिब हसन को गोली लगी। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है।मड़ियाव निवासी कुंवर अंबिका सिंह उर्फ ​​डब्बू सिंह के रिश्तेदार दिलीप सिंह का रेजीडेंसी के पास चैंबर है। अंबिका का कहना है कि शनिवार देर रात वह कुछ साथियों के साथ चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन अपने साथियों के साथ पहुंचे।
आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। अंबिका के कमर, पैर, हाथ और साकिब के गर्दन के पास गोली लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।एसीपी चौक राजकुमार सिंह रेजीडेंसी और इंस्पेक्टर वजीरगंज राकेश त्रिपाठी भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। साकिब का कहना है कि वह बात करने आया था, तभी फायरिंग की गई। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Next Story