- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: तेज धमाके से...

x
Lucknowलखनऊ: गोसाईंगंज के जौखंडी गांव में सोमवार दोपहर पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि गोदाम की छत 20 फीट ऊपर हवा में उड़ गई। सीमेंट की चादरों के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर खेतों में जा गिरे। इस बीच अंदर काम कर रहा मजदूर सलमान (34) मलबे में दब गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सलमान को बाहर निकाला गया। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोसाईंगंज के अमेठी कस्बे के रहने वाले मोहम्मद निसार की जौखंडी गांव के बाहर खेतों में पटाखा फैक्ट्री है। निसार फैक्ट्री में ही पटाखे स्टोर करते हैं।
पिछले सात-आठ साल से यह काम चल रहा है। सोमवार दोपहर उनका भतीजा सलमान गोदाम में काम कर रहा था। दोपहर करीब 12.20 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। गोदाम के आसपास की दीवारें ढह गईं। छत हवा में उड़ गई। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम की छत पर लगी सीमेंट की चादर करीब आधा किलोमीटर दूर जा गिरी। गोदाम में रखे पटाखे एक के बाद एक फटने लगे।
धमाकों की आवाज से इलाका दहल गया। अंदर काम कर रहा सलमान मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद सलमान को किसी तरह बाहर निकाला गया। वह आधे घंटे तक मलबे में दबा रहा। उसे पास के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पीजीआई फायर स्टेशन के दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गोदाम में धमाका कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
TagsLucknowपटाखागोदामछतउड़ीFireworksWarehouseRoofBlownजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





