उत्तर प्रदेश

Lucknow: ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sarita
8 Feb 2025 10:43 AM IST
Lucknow: ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान राख
x
Lucknow लखनऊ: इटौंजा टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक से धुआं और लपटें निकलती देख चालक और खलासी कूदकर भाग गए। आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी और फायर सेफ्टी के लिए तैनात वाहन नजर नहीं आए। हादसे में ट्रक पर लदी लाखों रुपये की स्टेशनरी जलकर राख हो गई।
ट्रक चालक शिबू खान ट्रक में स्टेशनरी की कॉपियां लेकर हेल्पर सावंत निवासी बिसवां सीतापुर के साथ मुजफ्फरनगर से लखनऊ आ रहा था। तभी इटौंजा टोल प्लाजा पर अचानक ट्रक के पिछले हिस्सों में आग लग गई। ट्रक की लपटें तेज हो गईं। तब चालक और खलासी कूदकर भाग गए। स्टेशनरी व्यापारी रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ट्रक में करीब 30 लाख की स्टेशनरी लदी थी। यह सामग्री मुजफ्फरनगर से गोलागंज लखनऊ आ रही थी। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Next Story