- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: फंदे पर लटका...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: फंदे पर लटका मिला इंजीनियर का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
7 Sept 2024 10:49 AM IST
x
Lucknowलखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र स्थित घर में शुक्रवार को सीबीआई इंस्पेक्टर के इंजीनियर बेटे का शव फंदे से लटका मिला। वह मुंबई में तैनात पिता व मां के साथ रहता था। चार दिन पहले वह किसी कंपनी में इंटरव्यू देने मुंबई से अपने घर आया था। किरायेदार उसके कमरे में पहुंचा तो घटना पता चली। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
चिनहट निवासी धनंजय वर्मा ने बताया कि शिवांश (22) ने एक निजी कॉलेज से बीटेक किया था। उसके पिता संजय वर्मा मुंबई में सीबीआई में इंस्पेक्टर हैं। वह माता-पिता के साथ मुंबई में ही रहता था। चार दिन पहले किसी कंपनी में इंटरव्यू देने लखनऊ आया था। वह जानकीपुरम के शिव विहार कॉलोनी स्थित अपने घर पर रुका था। शुक्रवार को मुंबई लौटना था। सुबह मां आशा वर्मा ने मुंबई से शिवांश के मोबाइल पर फोन किया। काल रिसीव न होने पर चिंतित हो गईं। उन्होंने मकान में रहने वाले किराएदार को शिवांश से बात कराने के लिए कहा।
किराएदार कमरे में पहुंचा, वहां शिवांश पंखे के कुंडे में रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। किराएदार ने मां को जानकारी देने के साथ पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस फंदे से उतारकर शिवांश को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम उपेन्द्र सिंह ने बताया कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिवांश का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने बेटे के आत्मघाती कदम उठाने का कारण पता होने से मना किया है।
TagsLucknow फंदे लटका मिला इंजीनियर शवजांच जुटी पुलिसLucknow: Engineer's body found hangingpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारअख़बारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डेJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





