- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : नशे की लत के...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : नशे की लत के चलते भतीजे ने वृद्धा के घर में लगाई आग
Sarita
17 May 2025 7:50 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: कैसरबाग के मकबूलगंज शटरखाना में गुरुवार शाम वृद्धा के घर में लगी आग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि उसके भतीजे सनी कुमार उर्फ सनी सिंह ने नशे की लत के चलते सिगरेट से घर में आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कैसरबाग शिवशंकर महादेवन ने बताया कि गुरुवार शाम शटरखाना में मालती सिंह के घर की पहली मंजिल पर आग लग गई।
आग में घर में रखा घरेलू सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आग उसके भतीजे सनी ने ही लगाई थी। दो दिन पहले उसका सनी से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने सनी को हिरासत में ले लिया|
TagsLucknowनशेभतीजेवृद्धाघरआगLucknowdrug addictionnephewold ladyhousefireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





