उत्तर प्रदेश

Lucknow: एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, बैंकॉक यात्री से करोड़ों का गांजा जब्त

Admindelhi1
11 March 2026 1:50 PM IST
Lucknow: एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, बैंकॉक यात्री से करोड़ों का गांजा जब्त
x

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। चेकिंग के दौरान बैंकॉक से आए यात्री के पास से करीब 6 करोड़ 23 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ा गया।

चेकिंग के दौरान खुलासा

एयरपोर्ट पर संदिग्ध लगने पर यात्री के सामान की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 6.239 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे बेहद चालाकी से छिपाकर लाया गया था।

वैक्यूम पाउच में छिपाकर लाया गया गांजा

जांच में पता चला कि आरोपी ने गांजे को 7 वैक्यूम पाउच में पैक कर रखा था, ताकि उसकी गंध बाहर न आ सके और सुरक्षा जांच से बच सके।

गांजा सीज, आरोपी हिरासत में

सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद गांजे को सीज कर लिया है और आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Next Story