उत्तर प्रदेश

Lucknow : कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

Sarita
2 March 2026 9:33 AM IST
Lucknow : कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला
x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद के तरौना गांव में शौच के लिए घर से निकली सात साल की अंशिका को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। उसका शव घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिला। किसान दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका पहली क्लास की स्टूडेंट थी। उसकी मां सोनी ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे उसकी बेटी अकेले शौच के लिए निकली थी। आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसके शरीर को बुरी तरह नोच डाला। जब अंशिका आधे घंटे तक घर नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकलीं। उन्हें खेत में बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला, जिसके पास कुत्तों का झुंड था।
बेटी का शव देखकर सोनी ने शोर मचाया तो गांव वाले मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। गांव वालों का कहना है कि कुत्ते पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं। अंशिका के परिवार में एक भाई अंश और एक बहन राशि है। उसके पिता दिलीप शनिवार को बच्चों के लिए होली के कपड़े खरीदने गए थे, लेकिन घर लौटने पर अंशिका का शव देखकर वे गमगीन हो गए।
Next Story