- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: गर्भवती...
Lucknow: गर्भवती महिलाओं में थायराइड नियंत्रण पर हुआ मंथन

लखनऊ: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान का एंडोक्राइनोलॉजी विभाग शनिवार को विश्व थायराइड दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम,एडवांस्ड डायबिटीज सेंटर के द्वितीय तल पर स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग के ऑडिटोरियम में सुबह ग्यारह बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हाइपो थायरायडिज्म हाइपर थायरायडिज्म और जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म सहित सामान्य थायराइड विकारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक सूचनात्मक सतत चिकित्सा शिक्षा (सी.एम.ई.) सत्र हुआ। गर्भावस्था में थायराइड विकारों के प्रबंधन पर भी चर्चा की जाएगी।
इस सी.एम.ई. का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों और आम जनता के बीच थायराइड से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों की समझ और जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम थायराइड विकारों के शीघ्र निदान, प्रभावी प्रबंधन और इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।





