- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : नशा मुक्ति...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत,हत्या की आशंका
Sarita
4 Jan 2026 9:09 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती ई-रिक्शा चालक अजय वर्मा (32) की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय के भाई राधेश्याम ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि अजय ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसमें वह गिर गए और बाद में उनकी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।अलीगंज निवासी अजय वर्मा पत्नी संगीता और दो बेटों के साथ रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी घरों में घरेलू काम करती है। बड़े भाई राधेश्याम के अनुसार, अजय नशे का आदी था। इसी लत से परेशान होकर संगीता ने 16 दिसंबर को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उसे भर्ती कराया था।
31 दिसंबर को संगीता गर्म कपड़े लेकर पति से मिलने केंद्र पहुंची थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको मिलने से रोक दिया और एक जनवरी को आने को कहा। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नशा मुक्ति केंद्र से संगीता को फोन करके ट्रामा सेंटर बुलाया गया। वहां पहुंचने पर बताया गया कि अजय ने बाथरूम में अपने लोअर के नाड़े के सहारे फंदा लगा लिया था। फंदा टूटने के कारण वह फर्श पर गिर पड़े। उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के लोग अजय का शव घर छोड़कर चले गए। जब परिवार वालों ने शव देखा तो गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। भाई राधेश्याम ने मामले की गहन जांच की मांग की है और अजय की हत्या की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने अजय के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsLucknowनशा मुक्ति केंद्रयुवकमौतLucknowDe-addiction centerYoung manDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





