- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : डीसीएम ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : डीसीएम ने भारी वाहन को मारी टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की मौत
Sarita
15 May 2025 8:28 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: बुधवार की सुबह 4 बजे थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा स्थित किसान पथ पर एक अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से अज्ञात भारी वाहन में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम चालक राम मोहन तिवारी (38) और क्लीनर राजू (35) अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि डीसीएम काकोरी से किसान पथ होते हुए मोहनलालगंज जा रही थी। दरोगाखेड़ा के पास कानपुर रोड पार करते ही डीसीएम आगे चल रहे भारी वाहन में जा घुसी। जिससे डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम चालक राम मोहन तिवारी निवासी सीतापुर मोहाली भुखर उरदोली और क्लीनर राजू निवासी सीतापुर करीमपुर की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो डीसीएम चालक और क्लीनर के शव केबिन के बाहर लटके मिले। पुलिस ने किसी तरह दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि जिस वाहन से डीसीएम की टक्कर हुई, वह मौके पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार को चालक राम मोहन तिवारी और क्लीनर राजू डीसीएम में गुड़ लादकर महोली से वाराणसी के लिए निकले थे।
TagsLucknowडीसीएमवाहनटक्करड्राइवरक्लीनरमौतLucknowDCMvehiclecollisiondrivercleanerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





