उत्तर प्रदेश

Lucknow: सीएमएस छात्र का शव फंदे से लटका मिला

Admindelhi1
16 Dec 2025 12:29 PM IST
Lucknow: सीएमएस छात्र का शव फंदे से लटका मिला
x

लखनऊ: मेरा अभिमान चला गया। सोचा था अगर मुझे कुछ हो गया तो बेटा घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल लेगा। मैं क्या करूं कुछ समझ नहीं आ रहा है।...यह शब्द बेटे को खो देने के बाद दिल से रोते हुए पिता के हैं। मंगलवार विकास नगर थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर सी में सीएमएस के एक 15 वर्षीय छात्र ने घर की तीसरी मंजिल पर देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह स्कूल के जाने के समय जब वह नीचे नहीं आया तो पिता कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। पिता ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ विकास नगर थाना क्षेत्र के जानकीपुरम स्थित सेक्टर सी की डीएसई कॉलोनी में महेंद्र जायसवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी बबिता के साथ ही बूढी मां दो पांच वर्ष की बेटियां और एक बेटा शानू जायसवाल रहता है। महेंद्र निजी कम्पनी में काम करते हैं। जबकि पत्नी गृहणी है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनका बेटा सीएमएस सेक्टर ओ अलीगंज में नौंवी का छात्र है। वह स्वभाव से बहुत सीधा था। महेंद्र बताते हैं कि रविवार शाम को वह मोमोज खाने के लिए बाजार गया था। वहां से अपनी मां के लिए मोमोज खरीदकर लेकर आया था। रात में सोने की बात कहकर घर की तीसरी मंजिल पर सोने की बात कहकर चला गया। वह सुबह 7:30 बजे का स्कूल जाता है। स्कूल जाने के समय हुआ और वह नीचे नहीं आया तो पिता उसे जगाने के लिए ऊपर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं निकला तो उन्होंने बगल की खिड़की से झांककर देखा तो चीख निकल गई। कमरे के अंदर उनका बेटा पंखे के खुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना पाकर सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक को इसकी जानकारी दी। लेकिन फोरेंसिक की टीम लगभग एक घंटा देरी से मौके पर पहुंची। इस कारण आगे की कार्रवाई लगभग एक घंटा बाधित रही। वहीं मौके पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। सब घटना को सुनकर मौके पर पहुँच रहे थे। जो भी कमरे के अंदर देख रहा,उसे फंदे के सहारे झूलता हुआ शव नजर आ रहा था।

चौकी इंचार्ज ने बोलकर नाबालिग से लिखवाई तहरीर

घटनास्थल पर विकास नगर थाने की सब्जी मंडी के चौकी इंचार्ज जितेंद्र पटेल पहुंचे थे। उन्होंने नियमानुसार फोरेंसिक को इसकी जानकारी दी। हलांकि फोरेंसिक टीम एक घंटा देरी से पहुंची। इस बीच चौकी इंचार्ज ने पूरी घटना से जुड़ी तहरीर लिखवानी शुरू कर दी। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के नाबालिग बेटे से दरोगा ने खुद बोल-बोलकर तहरीर लिखवाई।

बेड और टी शर्ट पर मिले खून के निशान

घर की तीसरी मंजिल पर पंखे के सहारे छात्र का शव लटक रहा था। पास में ही डबल बेड पड़ा हुआ था। डबल बेड पर बिछी हुई चादर पर खून के छींटे पड़े हुए थे। वहीं छात्र की टी शर्ट पर कंधे के पास खून के दाग पड़े हुए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि फांसी लगाने के बाद कान फटने के कारण यह खून रिसकर उसकी टी शर्ट और बेड पर गिरा था।

पंचिंग बैग बनाने के लिए लाया रस्सी,उसी से झूला

जानकारी के मुताबिक़ छात्र घर के तीसरे ताल पर पंचिंग बैग बनाने के लिए रस्सी लेकर आया था। उसने चार पहिया के टायरों को रस्सी के सहारे लटका कर पंचिंग बैग भी बनाया। बची हुई रस्सी से उसने पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किन कारणों से युवक ने पंचिंग बैग बनाया। क्या उसका किसी से झगड़ा हुआ था और लड़ाई के लिए खुद को तैयार करने के लिए उसने पंचिंग बैग बनाया। हलांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

31 दिसंबर को परिवार के साथ जाने वाला था शिमला

महेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को मेहंदीपुर बाला जी गए थे। उनका बेटा उनके साथ बाला जी नहीं गया और घर पर ही था। वह कल शाम ही लौटकर आये थे। लौटने के बाद पिता ने पूरे परिवार को अपने रिश्तेदार के शिमला स्थित रिजॉर्ट जाकर 31 दिसंबर की पार्टी सेलिब्रेट करने की बात कही थी। जिसे लेकर उनका बेटा काफी खुस भी था।

पिकनिक के पैसा पिता को वापस लौटाए

छात्र के पिता महेंद्र जायसवाल ने बताया कि मेरे बेटे के स्कूल वाले पिकनिक ले जाने वाले थे। उसके लिए उसने पैसे मांगे थे। पिता ने पैसे भी दिए थे। लेकिन छात्र ने स्कूल से आकर वह पैसे अपने पिता को लौटा दिए,और पिकनिक जाने से मना कर दिया था।

Next Story