उत्तर प्रदेश

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने जन सुनवाई में सुनी आमजन की पीड़ा

Admindelhi1
21 July 2025 1:13 PM IST
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने जन सुनवाई में सुनी आमजन की पीड़ा
x
"दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश"

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएँ सुनीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएँ रखीं।

जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन जन-संदर्भों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से स्वास्थ्य, भूमि विवाद, पुलिस कार्यवाही, तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि इन विषयों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से करें, और इसकी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन-संवाद और सुशासन नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो शासन को जनता से सीधे जोड़ने का कार्य करता है।

Next Story