उत्तर प्रदेश

Lucknow: कार चालक ने महिला समेत तीन लोगों को रौंदा,बच्चे की मौत

Sarita
9 Jun 2025 7:27 AM IST
Lucknow: कार चालक ने महिला समेत तीन लोगों को रौंदा,बच्चे की मौत
x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अनियंत्रित कार सवार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं. दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में बच्चे की मां भी शामिल है, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल है|
फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र का है. यहां सिंघामऊ गांव में मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन बिल्डिंग से कार निकालते समय कार सवार ने नियंत्रण खो दिया और तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई है. इसके अलावा बच्चे की मां पूनम समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. घायल की पहचान गया प्रसाद के रूप में हुई है. घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. वहीं, दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है|
मृतक बच्चे की मां पूनम पत्नी राम दुलारे सीतापुर के तंबौर के बेहटा बाजार की रहने वाली है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायल गया प्रसाद पुत्र अर्जुन मौर्य लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के मामपुर का रहने वाला है। घायल महिला और पुरुष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे मजदूर मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि वह एक मकान के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी भी वहीं काम कर रही थी, जिनके साथ बच्चा भी था। वहां काम कर रहे सुनील नाम के व्यक्ति से मिलने कुछ लोग कार से आए थे। वहां से निकलते समय सुनील कार चला रहा था, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई।
Next Story