- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: रील बनाते हुए...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: रील बनाते हुए दौड़ाई कार, सर्विस लेन हादसे में गई एक जान
Sarita
6 Jan 2026 7:31 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। दुबग्गा में आउटर रिंग रोड के सर्विस लेन पर हुए हादसे में एक छात्र की जान चली गई। जान जाने के पीछे का कारण रील बनाने के लिए कार को तेजी से भगाना बताया जा रहा है। दुबग्गा में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक व्यापारी का बेटा तेज रफ्तार में कार भगाते हुए मोबाइल से रील बना रहा था। उसने कार से फुटपाथ पर बैठे छात्र को इतनी तेज टक्कर मारी कि उसके सिर का पिछला हिस्सा अलग हो गया और धड़ दूर जा गिरा। पुलिस ने कार चला रहे किशोर और बगल में बैठे उसके दोस्त को पकड़ लिया है। दोनों नाबालिग हैं।
दुबग्गा के बनिया खेड़ा गांव निवासी मजदूर लल्लन यादव का बेटा रामानंद यादव उर्फ गोलू (20) इंटर का छात्र था। वह सोमवार शाम 4:30 बजे आउटर रिंग रोड पर बनिया खेड़ा गांव मोड़ के पास सर्विस लेन किनारे भैसें चरा रहा था। वह फुटपाथ पर बैठा था। सिर के पिछले हिस्से का पता नहीं चला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर से तीन भैसों की भी मौत हो गई। वहीं, कार के एयरबैग खुलने के कारण दुबग्गा निवासी व्यापारी के बेटे और बगल में बैठे उसके दोस्त की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक किशोर मोबाइल से रील बनाते हुए कार को लहरा रहे थे। इसी वजह से कार अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दो पहिए भी निकल गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र 'गोलू' की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात 8 बजे जाम खुलवाया।
TagsLucknowरीलहादसे Lucknowreelaccident जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





