- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बहन की सगाई...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: बहन की सगाई के दिन भाई की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
Sarita
8 April 2025 9:12 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ के तालकटोरा स्थित अशोक विहार के आलमनगर निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी (27) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। सोमवार शाम सत्येंद्र की बहन की सगाई एक होटल में थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अशोक विहार आलमनगर निवासी सत्येंद्र की पत्नी मंदाकिनी और दो बच्चे हैं। सोमवार को उसकी बहन की सगाई एक होटल में थी। परिवार तैयारियों में व्यस्त था।
इसी बीच सत्येंद्र बाहर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो नशे में था। उसकी मां ने उसे डांटा। इससे नाराज होकर वह घर के निचले हिस्से में चला गया। कुछ देर बाद तलाश शुरू हुई। नीचे का कमरा बंद मिला। दरवाजा खटखटाया गया। नहीं खुला तो परिवार के लोग धक्का देकर अंदर गए। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
TagsLucknowबहनसगाईभाईआत्महत्याकोहरामLucknowsisterengagementbrothersuicideuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





