उत्तर प्रदेश

Lucknow: यमुना में मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका

Bharti Sahu 2
1 July 2024 9:30 AM IST
Lucknow: यमुना में  मिला  अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका
x
Lucknow लखनऊ: किशनपुर थाना के यमुना घाट में सुबह नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
सुबह घाट किनारे गए स्थानीय लोगों ने एक युवती का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. शव पुलिस ने बाहर निकलवाया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. युवती पीले रंग का कुर्ता और बैंगनी रंग का सलवार पहने हुए हैं. आशंका जताई जा रही कि युवती किसी पड़ोसी जनपद की है, जिसने नदी में कूदकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव फेंक दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं. शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. पड़ोसी जिलों के थानों में डिटेल भेजी गई है. शव को मोर्चरी भेजा गया है.
Next Story