उत्तर प्रदेश

Lucknow: नाले में तैरता मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

Sarita
9 Sept 2025 11:58 AM IST
Lucknow: नाले में तैरता मिला युवक का शव,हत्या की आशंका
x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह बैंक नाले में एक युवक का शव तैरता मिला। पास ही सड़क पर खून के धब्बे और एक चप्पल पड़ी मिली। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
घटना निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के पास हुई। सुबह जब ग्रामीण बैंक नाले के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने नाले में एक युवक का शव तैरता देखा। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले के पुल पर कई जगह खून के धब्बे थे। पास ही एक चप्पल भी पड़ी थी। प्रथम दृष्टया ग्रामीण हत्या के बाद शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Next Story