- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : ढाई साल की...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : ढाई साल की बच्ची से रेप का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया
Sarita
6 Jun 2025 10:56 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार तड़के पुलिस ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह भागने की फिराक में था। जिले की सीमा से बाहर निकलने से पहले ही पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जून की सुबह 10 बजे एक शिकायत मिली थी। बताया गया कि ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई।
उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस कमिश्नर को दिया गया था। इनाम घोषित होने से पहले ही मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में है। वह भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
TagsLucknowबच्चीरेपएनकाउंटरLucknowgirlrapeencounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





