उत्तर प्रदेश

Lucknow : डेढ़ साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sarita
23 May 2025 12:22 PM IST
Lucknow : डेढ़ साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
x
Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। जहां बीकेटी थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की छोटी बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला दर्ज हुआ है। घटना के अनुसार, बच्ची का पड़ोसी उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ बर्बरता से रेप किया। जब बच्ची चिल्लाई तो उसकी मां दौड़कर पड़ोसी के घर पहुंची, तो उसने अपनी बेटी को खून से लथपथ हालत में देखा। इस हालत में बच्ची को देखकर मां बहुत परेशान हो गईं।
धमकी के बाद बच्ची का मेडिकल, पुलिस ने शुरू की गिरफ्तारी की कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मां ने जब आरोपी से उसकी बेटी के बारे में पूछा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल रिपोर्ट देखकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
Next Story