उत्तर प्रदेश

Lucknow: मॉल में मिला रहस्यमयी धमकी-पत्र, पुलिस-एजेंसियों में मचा हड़कंप

Sarita
25 Nov 2025 7:38 AM IST
Lucknow: मॉल में मिला रहस्यमयी धमकी-पत्र, पुलिस-एजेंसियों में मचा हड़कंप
x
Lucknow लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शहर के एक बड़े मॉल के बाथरूम में एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा था कि अगले 24 घंटे में लखनऊ की कई जगहों—स्कूलों, सरकारी इमारतों और कुछ अन्य भवनों को बम से उड़ाया जाएगा। पत्र में धमकी देने वाले किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं है।
पत्र मिलने के बाद लखनऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। कई जगहों पर बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। विधानसभा, लोक भवन, हजरतगंज और आसपास के कई संवेदनशील इलाकों में। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी ली गई। अभी तक पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
भीड़भाड़ वाले सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अलग-अलग टीमों को शहर भर में चेकिंग और निगरानी के लिए लगाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त जितेंद्र दुबे ने बताया कि पत्र में लखनऊ की कई इमारतों को उड़ाने की बात लिखी है। इसमें स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को भी निशाना बनाने का जिक्र है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं।
Next Story