उत्तर प्रदेश

Lucknow: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Sarita
26 Nov 2025 6:56 AM IST
Lucknow: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
x
Lucknow लखनऊ : लखनऊ में मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई। आग में बैंक में रखे दस्‍तावेज राख हो गए। इसके अलावा करीब 12 लाख रुपयों का नुकसान हो गया। यह बैंक पारा स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर में थी। आग को दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद बुझा पाया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे बैंक से आग की लपटें देखीं। शोर मचाने पर दूसरे लोग भी वहीं पहुंच गए। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।लोग खुद भी आग बुझाने में जुट गए। तब तक सरकारी फाइलें, कंप्यूटर और प्लास्टिक से आग और भड़क उठी। इसी बीच एफएसओ आलमबाग तीन दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। बैंक बंद होने से आग बुझाने में समस्या हो रही थी।
बैंक मैनेजर हिमांशु ने बताया कि हादसे में करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम में करीब छह लाख की नकदी थी, जो जलने से बच गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट इसकी वजह लग रही है लेकिन हादसे की असल वजह जानने के लिए टीम गठित की जाएगी। आग की इस घटना की वजह से तीन दिन तक बैंक का काम प्रभावित रहेगा।
Next Story